WhatsApp Menu
मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  | 

विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया

डूंगरगढ़ one 11 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बुधवार को आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम, जय नारायण व्यास कॉलोनी का शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक भ्रमण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने वहां निवासरत बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन के बल पर वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, मानवीय दृष्टिकोण एवं सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों तक सकारात्मक सहयोग पहुंचाना भी उसका उद्देश्य है।

इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़