WhatsApp Menu
मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  | 

शुरू हुआ बजट भाषण, ट्रोमा व उपजिला चिकित्सालय के लिए बड़ी उम्मीदें, क्षेत्र का सबसे बड़े मुद्दे पर खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। राज्य का बजट विधानसभा में राज्य सरकार की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रस्तुत कर रही है। विधानसभा में बजट भाषण शुरू हो गया है एवं इस बजट पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई है। यहां पिछली सरकार के समय घोषित हुए ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय के निर्माण में दो वर्षों तक लगातार आ रही विभिन्न राजनैतिक अड़चनों के बाद क्षेत्रवासी इस बजट में सरकार से ट्रोमा सेंटर व उप जिला चिकित्सालय के लिए बजट घोषणा की उम्मीदें कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने की थी क्षेत्र में आकर घोषणा, आज होगी पूरी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत के पैतृक गांव में आगामी बजट में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर सरकारी पैसों से, सरकारी जमीन पर बनवाने की घोषणा की थी। सीएम ने 8 जुलाई 2025 को गुसाईंसर बड़ा में आयोजित आमसभा में सीएम ने किया ट्रोमा सेंटर निर्माण का वादा। इस घोषणा के बाद यह पहला बजट है एवं जयपुर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बजट में ट्रोमा सेंटर की तो सुनिश्चित घोषणा हो ही रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह इस संबध में दानदाता द्वारा ट्रोमा सेंटर व उपजिला चिकित्सालय बनवा कर देने के लिए तैयार होने की स्थिति में सरकारी पैसों से नहीं बनवाने के पक्ष में थे। लेकिन सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद यह घोषणा तय हो गई है।
संगठन कार्यकर्ता भी सक्रिय, स्थान बदलने पर करेगें विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर के निर्माण श्रीडूंगरगढ़ में दो बार साम्प्रदायिक तनाव का कारण बनी 7 बीघा विवादित भूमि पर करवाना प्रस्तावित है एवं इसके लिए नगरपालिका द्वारा चिकित्सा विभाग को भूमि का पट्टा भी दे दिया गया है। इस बीच दो वर्षों से लटक रहे ट्रोमा सेंटर के विवाद का जनहित में निस्तारण करवाने के लिए विभिन्न संघ आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हुए। बजट पेश होने से एक दिन पहले क्षेत्र के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता संतोष बोहरा, श्यामसुंदर जोशी, महेश माली, प्रदीप जोशी आदि ने जयपुर पहुंच कर संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। ट्रोमा सेंटर के निर्माण घोषणा में संगठनात्मक सक्रियता भी विहिप, बजरंगदल, सेवा भारती आदि सगंठनों की रही है। जयपुर मिलने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि बजट में ट्रोमा की घोषणा निश्चित रूप से की जा रही है। इस दौरान यह भी स्प्ष्ट किया गया कि किसी भी राजनैतिक कारणों से ट्रोमा सेंटर का स्थान बदला जाता है तो संगठनों द्वारा पूरजोर विरोध किया जाएगा एवं किसी भी सूरत में निजी स्वार्थों के चलते विवादित भूमि का विवाद-जिन पुन: खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व विधायक ने जारी किया विडियो, धरना भी जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बजट पेश करने से पहले पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी एक विडियो जारी किया है एवं ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय की घोषणा जनहित में करवाने की उम्मीद की है। महिया ने विडियो में दानदाता द्वारा 50 करोड़ रुपए तक खर्च कर ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय निर्माण करवाने के लिए तैयार होने के बाद भी निर्माण नहीं करने देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र में आकर की गई घोषणा को पूरा करते हुए जनहित में दानदाता द्वारा लगाए जा रहे रूपयों से दुगुने रुपए सरकार द्वारा लगा कर क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवांए देने की उम्मीद की है। बजट लाइव देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.youtube.com/live/ycu_cxBv528?si=-O79Zby8R3G8871Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़