श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रेन से कट कर एक युवक ने अपनी जान दे दी है। मंगलवार रात करीब 11.15 बजे बीकानेर दिल्ली ट्रेन के गांव बेनिसर के पास पहुंचने पर यह हादसा हुआ। हादसे में ट्रेन के आगे आने वाले गांव गोपालसर निवासी 22 वर्षीय युवक भवानी सिंह पुत्र गोविंद सिंह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रेवले प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाया है व बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।