WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

16 वर्षीय नाबालिग के नहाने के दौरान बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने व ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने एसपी कार्यालय में पेश होने के बाद मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले आरोपी ने उसकी ढाणी में आकर उसके नहाने के दौरान उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बाहर आकर उसे ओलमा दिया तो आरोपी ने उसका नहाने का वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी से वह डर गई और उसने किसी को बताया नहीं। उसके माता पिता मजदूरी करने जाते तो पीछे से आरोपी ने कई बार उसे धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। 1 फरवरी को वह अपने घर पर अकेली थी और तब आरोपी आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा, तब उसके माता पिता आ गए तो आरोपी ने उसके पिता को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग करीब 6 दिन उसके घर के बाहर बैठे रहें और उसे व उसके पिता को थाने नहीं आने दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़