WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सनातन मुक्तिधाम में शिव महापुराण कथा शुरू: 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक रोज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा कथा वाचन

डूंगरगढ़ one 9 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनातन मुक्तिधाम में गौमाता भंडारा गौ सेवार्थ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कथा का आयोजन प्रतिदिन 15 फरवरी, महाशिवरात्रि तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

कथा का वाचन संतोष सागर महाराज कर रहे हैं। पहले दिन की कथा के मुख्य यजमान रामलाल माली परिवार सहित कथा में शामिल हुए। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

बाबुलाल सहदेवड़ा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी की रात 8 बजे से संपूर्ण रात्रि विशेष शिवरात्रि अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

कथा आयोजन को लेकर गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़