WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

आड़सर बास और सतलेरा के हिंदू सम्मेलनों में जाति पांति को छोड़ एकजुटता का किया आह्वान, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। राष्ट्रभक्ति देश के हर एक नागरिक का दायित्व है। क्रांतिकारियों ने देश को आजाद करवाया हमारे लिए, अब आजाद भारत के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। ये बात प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागरजी महाराज ने माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कही। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा करते हुए मां को बड़ा सबसे बड़ा गुरू कहा। संतोष सागर जी ने कहा कि मां का दायित्व है कि बच्चों में संस्कारों का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को माताएं राष्ट्रभक्ति और समाज मे समरसता के संस्कार सिखाएं। उन्होंने समाज में जाति पांति और ऊंच नीच का भाव छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज ने घर में सद्चरित्रों का वर्णन करने, देश के गौरव का गुणगान करने की प्रेरणा दी। युवाओं को देश, धर्म व समाज का दायित्व समझने और समय देकर निभाने की बात कही। महाराज ने अपनी भाषा और ग्रंथों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। सम्मेलन के मुख्य वक्ता जालोर विभाग के सहकार्यवाहक गोपाल कुमार ने पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी देते हुए समाज को जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने युवाओं, महिलाओं व सभी विचारवान लोगों से देश व समाज उत्थान के लिए चिंतन करने व उसमें भागीदारी निभाने की बात कही। स्वामी ने संत व मुख्य वक्ता सहित शामिल सभी जनसमूह का आभार जताया। संत का सम्मान आयोजन समिति के जगदीश स्वामी व श्यामसुंदर जोशी ने किया। वहीं मुख्य वक्ता गोपाल कुमार का सम्मान राधेश्याम तापड़िया और ओमप्रकाश नाई ने किया। कमल प्रजापत ने वीर रस की ओजस्वी कविता का पाठ किया। वहीं आदर्श विद्या मंदिर व गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सेवा धाम छात्रावास के बालक व बालिकाएं, संस्कृत विद्यालय के बटुक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल सोनी ने किया। सम्मेलन से पूर्व श्यामजी मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। भारत माता के पूजन से कार्यक्रम शुरू किया गया व भारत माता की आरती के साथ संपन्न किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भागीदारी निभाई।

सातलेरा में हिंदू सम्मेलन संपन्न, एकजुट होने की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव सातलेरा में ठाकुरजी मंदिर के पास हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। संत प्रेमनाथजी ने हिंदू धर्म के बारे में जानकारी देते हुए विश्व में सनातन संस्कृति को श्रेष्ठ संस्कृति बताया। गायत्री परिवार के संगठन प्रभारी गोपाल स्वामी ने वेद पुराणों से शिक्षा ग्रहण करने व भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता समझकर इसे निष्ठापूर्वक अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता संघ के बीकानेर पर्यावरण प्रमुख भुवनेश कुमार ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण करने पर पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनिल धायल ने किया। आयोजन समिति के मालाराम तावणियां, रेवंतराम जाखड़, मालाराम लिखाला, महावीरसिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया व सभी का आभार जताया। यहां मातृशक्ति व अनेक मौजिज ग्रामीणों की सम्मेलन में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़