WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

पानी की डिग्गी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव भर में माहौल हुआ गमगीन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। रविवार का दिन शांति से बीत रहा था तभी शाम को एक दिल दहला देने वाला हादसा क्षेत्र में घटित हुआ है। जिससे एक परिवार में कोहराम मच गया और गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है।
गांव ठुकरियासर की रोही में एक खेत में दो सगे मासूम भाइयों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे सोहनलाल जाट के पुत्र  8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित दोनों बच्चे डिग्गी के पास ही खेल रहें थे। तभी एक बच्चे का पांव डिग्गी में फिसल गया। दूसरे ने उसे हाथ देकर पकड़ने का प्रयास किया और वह भी डिग्गी में गिर गया। खेत में ही काम कर रही उनकी माता ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत से किसान मौके पर पहुंचे। मौके पर एकत्र लोगों ने 15 फिट गहरी डिग्गी को तोड़कर पानी निकाला और दोनों बच्चों को निकाल कर उपजिला अस्पताल लेकर दौड़े। यहां मेडिकल स्टाफ ने दोनों को बचाने के लिए प्रयास किए परंतु दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। गांव भर में घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया है। दोनों शव मोर्चरी में रखे गए है व पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़