WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

सूडसर में 8 फरवरी को होगा कुश्ती महादंगल, पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों को अंतिम रूप

डूंगरगढ़ one 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव सूडसर में आगामी 8 फरवरी को भव्य कुश्ती महादंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवी स्व. चौधरी चूनारामजी भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में होगा।

चौधरी चूनाराम भादू मेमोरियल ट्रस्ट के सुभाष भादू ने बताया कि महादंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के नामी अखाड़ों के पहलवान भी भाग लेंगे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

महादंगल को लेकर शुक्रवार को आयोजित तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में दूर-दराज से आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इस दौरान महादंगल के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक पतराम भादू सहित शेखर रेगर, मामराज भादू, अंकित मोदी, अरुण दर्जी, रमेश दुगरिया, अमित माहिच, धीरज खोड़, सरवन घिनटाला, जेठाराम भादू, मांगीलाल स्वामी और कोडाराम भादू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़