WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

भाजपा ने गुसाईं को बीकानेर देहात में श्रमिक संवाद सम्मेलन का संयोजक बनाया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी छगन माहुर ने केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार प्रसार और श्रमिक संवाद सम्मेलन के लिए प्रदेश भर में जिला संयोजकों की नियुक्त की है। इसी क्रम में बीकानेर देहात की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई को दी गई है। वहीं बीकानेर शहर का दायित्व राजाराम सिंगड़ को दिया गया है। गुसाईं ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार बजट की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए आमजन तक पहुंचाने व श्रमिक संवाद सम्मेलन के आयोजन द्वारा संगठन को मजबूत करने का कार्य दिया गया है। गुसाईं ने कहा कि उन्होंने इस कार्य की रूपरेखा बनाकर निष्ठापूर्वक कार्य प्रारंभ कर दिया है। गुसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा श्रमिक संवाद सम्मेलन श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और नीतिगत चर्चाओं का एक मंच है, जहां सरकारी प्रतिनिधि और श्रमिक संगठन मिलकर श्रम सुधारों पर बातचीत करते है। विकसित भारत के लिए श्रमिकों की भूमिका, सरकारी योजनाओं, न्यूनतम वेतन, और सुरक्षित रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसका उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़