WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

राज्यपाल से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई चर्चा

डूंगरगढ़ one 6 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को लोक भवन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के बीच क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

विधायक सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
राज्यपाल बागड़े ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य का संतुलित विकास तभी संभव है जब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनसेवा करते हुए प्रशासन से समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

इसके साथ ही सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने विधायक को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़