WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

किसान ओमप्रकाश को मिली खेत के तारबंदी के लिए सब्सिडी, मुन्नीराम व सीताराम मिला कृषि यंत्र पर अनुदान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। गिरदावर सर्किल आडसर में शुक्रवार को ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में प्रगतिशील किसान मुनीराम मेघवाल और सीताराम मेघवाल को कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त हुआ वहीं किसान ओमप्रकाश को तारबंदी योजना के तहत खेत के चारों ओर तारबंदी के लिए अनुदान मिला।
मुन्नीराम व सीताराम को मिला लाखों का अनुदान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि किसान मुन्नीराम व सीताराम को राज्य सरकार की ‘कृषि यंत्र योजना’ के तहत मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर 2.25-2.25 लाख रुपए के अनुदान की राशि मिली है। किसानों ने राज्य सरकार का आभार जताया। ग्राम उत्थान शिविर में मौजूद सहायक कृषि अधिकारी श्रीराम जाखड, कृषि पर्यवेक्षक अरविंद माली व बनवारी लाल सैनी ने बताया कि मुन्नीराम व सीताराम ने कृषि विभाग के माध्यम से कृषि यंत्र योजना के तहत मल्टी क्राप थ्रेसर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेत व ट्रेक्टर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने पंजीकृत अनुबंधित कृषि यंत्र विक्रेता से मल्टी क्राप थ्रेसर खरीद की। विभागीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन पश्चात वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली है।
ओमप्रकाश को तारबंदी के लिए मिली सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ग्राम पंचायत आडसर के किसान ओमप्रकाश सोनी को शिविर में तारबंदी योजना के तहत अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने पर 40 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली है। ओमप्रकाश ने भी कृषि विभाग के माध्यम से तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और तारबंदी योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़