WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर वार्ड 29 में जनसंपर्क

हरिराम बाबा मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में 8 तारीख को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि बैठक में सम्मेलन के उद्देश्य और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर चर्चा करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को एकजुट करने और विचार-विमर्श का सशक्त माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर पार्षद भरत सुथार सहित हड़मान नाई, तिलोकचंद हिरावत, मोहन जाखड़, रमेश भोजक, मांगीलाल सारस्वत, श्रवण पुजारी, सीताराम सुथार, लीलाधर सुथार, पवन नाई, दामोदर प्रजापत, गोविंद, रवि, पियूष व पुनित शर्मा सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़