WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र जरूरी, तभी होगा व्यक्तित्व विकास : बबीता बिश्नोई

राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने विद्यालय को भेंट की अलमारी

डूंगरगढ़ one 05 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बबीता बिश्नोई एवं व्याख्याता नौरत मल सारस्वत द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुँह मीठा करवाकर तथा पारितोषिक देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण से ही सशक्त व्यक्तित्व का विकास संभव है।

व्याख्याता नौरत मल सारस्वत ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य निर्धारण, लगन और परिश्रम से परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रश्नपत्र हल करने की रणनीति पर भी मार्गदर्शन दिया।
अमरचंद एवं अन्य शिक्षकों ने परीक्षा में प्रश्न हल करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ अध्यापिका सुमन कुमारी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता बताई, वहीं पुष्पा पीटीआई ने सत्संगति के महत्व पर विचार रखे। अध्यापिका वंदना ने परीक्षा में समय प्रबंधन से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम का संचालन नुजल काजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय को ₹12,500 की लागत से आठ लॉकर वाली एक अलमारी भेंट की। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा संभाली गई।

इस आयोजन में विद्यालय स्टाफ अनुराधा, किशन गोपाल बीकानेरी सहित समस्त शाला स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़