WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

लंबे इंतजार के बाद सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने किया जॉइन, मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर, आमजन को मिलेगी राहत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। लगातार श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से यहां आमजन बुरी तरह से परेशान था, अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं अब क्षेत्र में मिल सकेगी।
गुरूवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रविंद्र गोदारा ने उपजिला अस्पताल में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं जनरल सर्जन डॉ धनेश सिंघल, फिजीशियन एमडी मेडिसन डॉ तेजपाल यादव, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश सारस्वत की सेवाएं भी उपलब्ध होगी। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। अस्पताल में अब सिजेरियन डिलेवरी भी शीघ्र की विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़