WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

खेतों की तारबंदी से आवारा पशुओं का खतरा टला, किसान देवीलाल को मिली 40 हजार की राहत

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार की किसानों के लिए राहतदायक योजनाएं अब फलित हो रही हैं। गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसान देवीलाल को तारबंदी योजना के तहत 40 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जिससे उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

देवीलाल ने बताया कि पहले फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेत की रखवाली करनी पड़ती थी या निजी खर्च से सुरक्षा करवानी पड़ती थी। अब खेतों की तारबंदी के बाद वे पूरी तरह से चिंतामुक्त हैं। उन्होंने कृषि विभाग की जानकारी मिलने पर ऑनलाइन आवेदन किया। प्री-वेरिफिकेशन और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद उनके खेतों में तारबंदी का काम किया गया और वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सब्सिडी राशि उन्हें दी गई।

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि तारबंदी योजना के तहत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए और लघु व सीमांत किसानों को 48 हजार रुपए तक का अनुदान मिलता है। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी श्रीराम जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया, प्रियंका यादव, बनवारी लाल सैनी और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़