श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में खेजड़ी बचाओ आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। बुधवार को महापड़ाव से पूरे राजस्थान में आंदोलन का आह्वान किया गया। गुरूवार सुबह क्षेत्र में सोशल मीडिया पर खेजड़ी बचाओ आंदोलन छाया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी के व्यापार संघ ने आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को मंडी बंद की घोषणा की है। मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर के जिला कलेक्ट्रेट स्थित विश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहे महापड़ाव व अनशन आंदोलन के समर्थन एवं मरुस्थल के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून बनाने के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी बंद रहेगी। बता देवें अंचल के गांवो से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने बीकानेर भी पहुंच रहें है।