WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

सूडसर उप डाकघर बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, आज होगी चेतावनी सभा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। सूडसर में आठ दशकों से स्थापित उप डाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई है। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को दिल्ली पहुंचा और केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न दलों के लोग शामिल हुए व ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से रखा। मंडल में भाजपा के बजरंग सारस्वा, जगदीश स्वामी व बाबूलाल जाजड़ा दुलचासर, अभाकिस के मोहन भादू, ओमप्रकाश सुथार, कांग्रेस के मूलाराम गोदारा, आरएलपी के पूर्णाराम भादू, राजूराम जाखड़, भवानी भाटी तथा मांगीलाल स्वामी शामिल रहें। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की, व आश्वासन देते हुए ग्रामीणों के हित में कार्य करवाने की बात कही। विदित रहें संघर्ष समिति के बैनर तले उपडाकघर के सामने पांचों गांवो के ग्रामीणों की चेतावनी सभा आज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़