WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 8 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन, 2 बजे निकलेगी कलश यात्रा

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में 8 फरवरी, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद के श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि हिन्दू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

जोशी ने बताया कि सम्मेलन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। सम्मेलन को प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष सागर महाराज संबोधित करेंगे।

इससे पहले दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो श्याम मंदिर से रवाना होकर माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़