WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

सातलेरा में 8 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन

तैयारियों में जुटे ग्रामीण, बैनर का किया विमोचन

डूंगरगढ़ one 4 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में आगामी 8 फरवरी, रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी महाराज मंदिर के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा।

सम्मेलन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के गोपाल शास्त्री तथा जसनाथ बाड़ी बिग्गा के प्रेमनाथ महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा।

आयोजन समिति के सदस्य सांवरमल सारस्वत ने बताया कि सम्मेलन में सातलेरा, बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा, जैसलसर सहित आसपास के गांवों के सर्व हिन्दू समाज को आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन को लेकर गांव में बैनर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति ने युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। युवा वर्ग पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़