WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: अवैध अतिक्रमण हटाने, गड्ढे भरने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

डूंगरगढ़ one 4 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। देश में बढ़ते यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय सभागार में उपखण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वृत्ताधिकारी निकेत पारीक, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव, कालू- बीदासर रोड प्रबंधक (तकनीकी) मोहम्मद अकील उस्ता तथा राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण विभाग चूरू के परियोजना अधिकारी धनपत चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाले कालू- बीदासर एवं श्रीडूंगरगढ़- सरदारशहर राज्य राजमार्ग की जर्जर स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को सड़क पर बने गड्ढों का समतलीकरण कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत तथा दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए गए।

कालू- बीदासर रोड पर मुख्य बाजार, घूमचक्कर, कृषि उपज मंडी समिति, रेलवे स्टेशन रोड एवं कालू बास क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए इसी सप्ताह सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, सरदारशहर–श्रीडूंगरगढ़ रोड पर शहरी क्षेत्र में दुकानों और भवन निर्माण सामग्री (ईंट, बजरी, ग्रेवल, मिट्टी आदि) के अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।

इसके अलावा ओवरलोड वाहनों, दुर्घटना स्थलों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग से समन्वय कर ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, फिटनेस व बीमा विहीन वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें और सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़