WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का ऐलान, 5 फरवरी को करेंगे चेतावनी सभा, 11 सदस्यीय दल होगा दिल्ली रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 फरवरी 2026। सूडसर में उपडाकघर के आगे सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने पर मंगलवार को आम बैठक हुई। जिसमें पांचों गांवों के लोगों की भागीदारी रही। बैठक में प्रशासन को चेताने के लिए पांच फरवरी को चेतावनी सभा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। ये मंडल मंगलवार रात को ही ट्रेन से दिल्ली के रवाना होगा और बुधवार को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व संचार मंत्री से मुलाकात कर ग्रामीणों की भावनाएं साझा करेगा। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस लड़ाई को गंभीरता से लड़ने की बात कहते हुए कहा कि प्रशासन के कानो तक संघर्ष की आवाज पहुंचाने के लिए संगठित व एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। कोडाराम भादू ने आंदोलन की मजबूती के लिए सबको एकजुट होकर संघर्ष समिति के बैनर तले जागरूक व तत्परता से संगठित होने का आह्वान किया। भादू ने इस निणर्य को गांवों की अस्मिता का सवाल बताया। बैठक में मोहनलाल भादू, जगदीश प्रसाद स्वामी, दानाराम भादू, बाबूलाल जाजड़ा, मांगीलाल स्वामी, अरूण दर्जी, मूलाराम गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, वकील लालूराम भादू, शेखर रेगर आदि ने सूडसर उपडाकघर बचाओ आंदोलन में दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर साथ देने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के पांचों गांवों के साथ प्रशासन का सौतेला व्यवहार व हठधर्मिता सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने उपडाकघर को गांव की रियासतकालीन धरोहर बताते हुए इसके साथ डाक विभाग की छेड़-छाड़ बर्दाश्त नहीं करने का ऐलान किया। इस दौरान सूडसर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी, गोपालाराम भादू, सुनील दुगरिया, मोहन भादू देराजसरी, राजकुमार सोनी, भानीसिंह भाटी, रामदयाल बुड़िया, रामलाल भादू, कोजाराम खोड, मनीष नायक, रेवंत सेन, लालूराम सारण, सीताराम खोड, महबूब अली, भंवरलाल रेगर, मामराज भादू समेत बड़ी संख्या में पांचों गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़