WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

आमजन के लिए काम की कुछ खास खबरें

आज से 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 27 को देशव्यापी हड़ताल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण आज से बैंक चार दिन बंद रहेंगे। एसबीआई ने देर रात जारी सूचना में कहा कि “शाखाओं में कामकाज होगा ठप, चौथा शनिवार, रविवार, गणतंत्र दिवस और फिर बैंक यूनियनों का प्रदर्शन हैं बैंक बंद के कारण।” नगद लेन देन, चेक क्लियरेंस और पासबुक जैसे काम नहीं हो पाएंगे वहीं एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, एक बार फिर बरसात का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार रात व शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाओं ने खूब सताया। बढ़ी हुई ठंड में न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास रहा और लोगों ने कड़ी ठंड महसूस की।आज और कल मौसम साफ रहेगा। वहीं एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की जताई संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। जिससे 26 और 27 जनवरी को बरसात होने की संभावना है। इसका असर भी बीकानेर जिले में हो सकता है। तब भी हल्की बरसात की संभावना रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़