WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

आड़सर व मोमासर में संपन्न हुए हिंदू सम्मेलनों में जाति पांति के भेद मिटाकर सौहार्द व सहयोग से रहने की प्रेरणा दी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। बीते गुरूवार को क्षेत्र के गांव आड़सर व मोमासर में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन संपन्न हुए। सम्मेलनों में वक्ताओं ने पूरे समाज को एकजुट रहने, मातृशक्ति के सम्मान व पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी गई।
महिला सशक्तिकरण को स्वीकार करने व साथ देने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव आड़सर में पंचायत भवन के सामने मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मंडल के सभी गांवो से ग्रामीण शामिल हुए। यहां मुख्य वक्ता डॉक्टर श्रीकांत ने नारी उत्थान व पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्रीकांत ने कहा कि जिस समाज में महिला सशक्त होगी वही समाज उन्नति करेगा। उन्होंने जन जन से प्रकृति संरक्षण में सहयोगी बनने का आह्वान किया। समाज बालिकाओं की शिक्षा में सहयोगी बने व उन्हें मजबूत बनाने पर ध्यान देवें। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए संत माधवदासजी महाराज ने हिंदू समाज में जाति पांति के भेद मिटाकर आपस में सहयोग व सौहार्द से रहने की प्रेरणा दी। महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा से जुड़े रहना व एकजुट रहना ही समय की सबसे बड़ी मांग है। आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा व बच्चे सम्मेलन में शामिल हुए। मंच संचालन करते हुए शिवप्रसाद स्वामी ने सभी का आभार जताया।
मोमासर में संतों ने दी सात्विक जीवन की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव मोमासर में भोमियाजी मंदिर के चौक में आयोजित कार्यक्रम में गणेशधोरा आश्रम के बिहारीनाथ व लाछड़सर आश्रम के विनोद गिरीजी महाराज ने दुष्प्रवृत्तियों बचने व अपने बच्चों को बचाने का आह्वान करते हुए सात्विक जीवन को घर में प्रमुखता देने की प्रेरणा दी। यहां मुख्य वक्ता देवेंद्र कुमार ने हिंदू जाति को संगठित व एकजुट रहने व मातृशक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में आयोजन समिति अध्यक्ष बीरबल मेघवाल ने सभी का स्वागत किया। सम्मेलन में राजूसिंह सत्तासर, बजरंगसिंह लालासर, कवि हरिराम गोदारा, कर्मवीर नेहरा, सुरेश कुमार, एडवोकेट अनिल धायल, बजरंगलाल, बजरंग लाल प्रजापत, भादर गोदारा सहित अनेक ग्रामीण, मातृशक्ति, युवा व बच्चे सम्मेलन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़