श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। पीले गुब्बारों, पीले पुष्पों से पूरा परिसर सजाया गया और पीले वस्त्रों में नन्हें मुन्नों ने अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ बसंतोत्सव मनाया। वैदिक विधि विधान से हवन पूजन संपन्न किया गया। हवन के पश्चात नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने मां सरस्वती के मंत्र जाप के साथ अपनी विद्या आरंभ की। जेपीएस के सभी नियमित विद्यार्थियों ने हवन कुंड में आहुति देकर मां सरस्वती से विद्यादान मांगा। कस्बे के अनेक मौजीज लोग भी हवन पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला और मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने पूर्णाहुति देकर हवन का विधिवत रूप से संपन्न किया। घिंटाला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक प्रसंग सुनाए। उन्होंने देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, विनोद कुमार, पंकज, विक्रम सहारन, हरीश शर्मा, संदीप सिंह, राकेश, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, भंवरलाल, श्याम भारती, बुद्धराम, शाहबाज़, राजेंद्र, पायल शर्मा, पल्लवी अशोपा, रुचिका सोनी, चाँदनी, सरोज, सुप्रिया शर्मा, मनीषा, नीलम, भावना, मानवी, गुड्डू, केसर जांगिड़ आदि सक्रिय रहें।