WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया बसंत पंचमी का उत्सव, पीले रंग के वस्त्रों में बच्चों ने किया पूजन।

श्रीडूगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। झंवर बस स्टैंड पर स्थति अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को उत्साह के साथ बसंत पंचमी का महापर्व मनाया गया। बच्चे पीले रंग के वस्त्रों में स्कूल पहुंचे और विधि विधान से माँ सरस्वमी का पूजन किया गया। प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बच्चों को बसंत पंचमी महापर्व पर प्रकृति में होने वाले परिवर्तन को बताते हुए इसे वैज्ञानिक आधार से जोड़ा। कौशिक नेताजी संभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी भी बच्चों को दी। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। समारोह के दौरान गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन जैन ने किया। नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया गया। उपप्राचार्य सुनीता कौशिक ने सभी का आभार जताते हुए सभी बच्चों, स्टाफ व अतिथियों को प्रसाद का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़