WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

पुलिस सायरन बजाकर गांव में आतंक फैलाने वाले चार जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार वाहन सीज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। गत दिनों गांव केऊ में देर रात पुलिस सायरन बजाकर गांव में आंतक फैलाने वाले चार जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चार वाहनों को सीज कर दिया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पुलिस सायरन किसी निजी वाहन में लगाना व उसका उपयोग करना कानूनन अपराध है। गत दिनों क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ जिसके आधार पर पूछताछ करने के दौरान पुलिस सायरन बजाने वाले चार वाहन सीज कर दिए गए है और जाखासर नया निवासी 25 वर्षीय रामदयाल जाट, केऊ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मणसिंह राजपूत, 27 वर्षीय कल्याणसिंह व 23 वर्षीय रविशंकर सुथार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह इन युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़