श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बुधवार को मालू भवन सेवा केंद्र में ” चलो खोजें मर्यादा का मर्म” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 4 ग्रुप आचार्य भिक्षु, आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण बनाए गए। जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 3 प्रतिभागी रहें। इनमें तेरापंथ धर्मसंघ मर्यादा से जुड़ी प्रश्नोत्तरी के सवाल पूछे गए। रोमांचक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आचार्य महाप्रज्ञ दल रहा व द्वितीय स्थान पर आचार्य भिक्षु दल तथा तृतीय स्थान पर आचार्य महाश्रमण ग्रुप विजेता रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ परमप्रभा जी के सान्निध्य में नवकार मंत्र के संगान से किया गया। मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने सभी का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया एवं महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने निभाई। कार्यक्रम का संयोजन मंडल मंत्री अम्बिका डागा एवं चांदनी बोथरा ने किया। आयोजन में आर्थिक सहयोग सुशीला पुगलिया का रहा। सभी का अभार मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने व्यक्त किया।