WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया

डूंगरगढ़ one 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 पर बेनिसर और हेमासर के बीच ईको वैन और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार ईको वैन ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान ट्रेलर 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल और तार टूट गए।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एएसआई महेश ढाका, कॉन्स्टेबल महेश गोदारा और 112 के चालक पवन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और यातायात सुचारू करवाया।

वहीं ईको के चालक को एपीजे अब्दुल कलाम टीम के सदस्यों ने तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़