WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

कालका माता मंदिर में चोरी, चांदी के छतर, तेल सहित टीवी, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग ले भागे चोर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। क्षेत्र में चोरों की वारदातें बढ़ रही है और बड़ी चोरियां ही नहीं चोरों द्वारा जो मिल जाए वही ले भागने का ट्रैंड नजर आने लगा है। बाहरी राज्यों की तरह छोटी बड़ी चोरियों की वारदातें होने लगी है।
क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में कालका माताजी मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोर घुसे और चोरों ने मंदिर से 5 चांदी के छतर, मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में रखें राशन के सामान में से दो कार्टून में 24 लीटर तेल चोर ले गए। वहीं चोरों ने जाते हुए कमरे में लगी एलसीडी टीवी, कैमरों की रिकॉर्डिंग की वीसीआर, पेन ड्राईव चोरी कर ले गए। मंदिर पुजारी गोपालराम पुत्र किशनाराम शर्मा ने रविवार को पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि माताजी मोड़ मिंगसरिया में स्थित कालका माताजी मंदिर में चोर घुसे और ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया। यहां मोटरसाइकिल व चोर के पैरों के निशान भी मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने प्रारंभ कर दी है। बता देवें 18 की रात को ही गांव माणकरासर में भी भेड़ें व बकरियों की चोरी की वारदात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़