WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सामाजिक सम्मेलन, रामगोपाल सुथार बोले- युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने होंगे

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शनिवार को कोटा में आयोजित जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा शिक्षानगरी कोटा में किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा की विशेष मौजूदगी रही।

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें नेतृत्व के अवसर भी देने होंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है ऐसा मंच तैयार करने की, जहाँ जांगिड़ ब्राह्मण समाज का हर बेटा-बेटी अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सके।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्माजी के आशीर्वाद और समाज के सामूहिक प्रयासों से जांगिड़ ब्राह्मण समाज हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश जांगिड़ सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान विधानसभा के सभापति एवं कोटा विधायक संदीप शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश जांगिड़, बसंत जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर, कार्यकारी महिला अध्यक्ष कंचन जांगिड़, चूरू जिलाध्यक्ष नीरज जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़