WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

तीन दिवसीय श्रीयादे माता जन्मोत्सव समारोह रविवार से होगा प्रारंभ, होंगे अनेक आयोजन, तैयारियां शुरू

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। श्रीयादे माता मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय श्रीयादे माता जन्मोत्सव समारोह प्रारंभ होगा। प्रजापति सेवा संगठन व पूरबा प्रजापति समाज द्वारा आयोजित समारोह की जोर शोर से सदस्य तैयारियां करने में जुटे है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कल 18 जनवरी सुबह 9.15 बजे से मंदिर प्रांगण में रामायण के पाठ प्रारंभ होंगे। 19 जनवरी की सुबह 9.15 बजे हवन प्रारंभ होगा। इसी दिन शाम को भंडारे का आयोजन होगा और रात 8.15 बजे से रात्रि जागरण व सम्मान समारोह प्रारंभ होगा। जागरण में भजन गायक सुदंर मालिया व रमेश कुमार अपने भजनों की प्रसतुतियां दी जाएगी। सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह सवा सात बजे माता की ज्योत के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रजापत समाज के सक्रिय कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़