श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव मोमासर से देश सेवा के लिए बेल्ट सर्विस में चयनित 2 युवतियों सहित 11 युवाओं का शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में अभिनंदन किया गया। इन युवाओं के सम्मान में डीजे के साथ भोमियाजी गौशाला से जुलूस रवाना हुआ। जिसमें गांव के युवा व बच्चे नाचते गाते भोमियाजी मंदिर के चौक पर पहुंचे। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारे गूंजते रहें जिससे गांव का माहौल देशभक्ति से परिपूर्ण हो गया। चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सीआरपीएफ में चयनित लादूराम गोदारा, बनवारी पूनियां, भवानी सिंह, सीआईएसएफ में चयनित जयचंद मेघवाल, बजरंग बेरा, प्रेरणा शर्मा, आशीष चोटिया, मुकेश बावरी, बीएसएफ में चयनित ममता भामूं, रामकरण सिंवल तथा राजस्थान पुलिस में चयनित मूलचंद रोझ का सम्मान किया गया। सभी को ग्रामीणों ने फुलमालाएं व साफे पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां ने इन युवाओं को गांव का गौरव बताते हुए कहा कि ये भारत माता की सेवा में तैनात होकर अपने परिवार का मान भी बढ़ाएंगे। एसएफआई के छात्र नेता बीरबल पूनियां ने ऐसे सम्मान समारोह की सार्थकता बताते हुए बेल्ट सर्विस में चयनित युवा शक्ति के सम्मान से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलने की बात कही। इस दौरान भंवरलाल गोदारा, अशोक शर्मा, चतराराम सिहाग, सुशील राजपुरोहित, जगदीश बैरा, चनणाराम सुथार, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, विजयपाल भामूं, मदनलाल शर्मा, हनुमान चोटिया, किशनाराम खिलेरी, हरि बैरा, सांवरमल दर्जी, न्योलाराम भामूं, हरी भामूं, मामराज गोदारा, शिवप्रकाश, रामकरण गोदारा, गोपी गोदारा, धन्नाराम गोदारा, धन्नराम भामूं, कौशल्या भामूं, भारती शर्मा, राजकुमार भामूं सहित सम्मानित युवा शक्ति के परिजन व अनेक ग्रामीण शामिल हुए।