WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  | 

जोधपुर से श्रीडूंगरगढ़ तक आया युवक, नहीं पहुंचा अपने गांव, भाई ने लगाई थानेदार से ढूंढने की गुहार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव मोमासर जाने का कहकर निकला एक 17 वर्षीय किशोर अपने गांव व घर नहीं पहुंचा।
27 वर्षीय रामनिवास पुत्र तेजाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 17 साल का सीताराम जोधपुर में काम करता है। 15 जनवरी 2026 को नरेंद्र कुमार बोरड़ का फोन आया और सीताराम के गांव मोमासर पहुंचने के बारे में पूछा। तब परिवादी ने बताया कि उसका भाई मोमासर गांव नहीं आया हे। तब बोरड़ ने बताया कि 10 जनवरी को वह उनके साथ जोधपुर से श्रीडूंगरगढ़ आ गया और 12 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 12-1 बजे श्रीडूंगरगढ़ से मोमासर जाने का कह कर निकल गया था। तब से परिजन युवक के फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहें है, परंतु उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने उसे सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश करने की नाकाम प्रयास भी किए और किशोर को कहीं कुछ पता नहीं चल सका। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी जर्द कर ली और मामले की जांच स्वयं थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़