WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान

डूंगरगढ़ one 13 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति- 2021 के तहत जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

सहायक आचार्य निशा सोडा ने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताते हुए सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा को जीवन से जोड़कर देखने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़