WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

आयो आयो भादवो, मेला, जागण, जातरू ल्याओ..

श्रीडूंगरगढ़: मरुधरा की माटी एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने वाली है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में आगामी 22 अगस्त को एक विशाल तेजा गायन और जागरण का आयोजन होने जा रहा है। बस स्टैंड के निकट होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

इस विशाल आयोजन में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार रामेदव धोलिया, लखाराम कारेल और उगमाराम रैन अपनी मधुर वाणी से तेजा गायन और भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में अनेक प्रसिद्ध नृत्य कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लीलण ग्रुप और बीरमसर (नोखा) से सांवर मांझू एंड पार्टी भी भजनों की गंगा बहाएंगे।

जागरण की तैयारियों को लेकर गांव के सभा स्थल चौक पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजक समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में हेतराम सारण, महावीर लुखा, नंदलाल नाई, बीरबल गोदारा, नौरंगनाथ सिद्ध, रामलाल सारण, हनुमानसिंह गोदारा, बुद्धराम गांधी, सांवरमल शर्मा, मदनलाल गोदारा, श्रवण कुमार, धर्माराम गोदारा, नानूराम मेघवाल, भगवानसिंह राजपूत, नथमल गोदारा, ताराचंद जाखल, रमेश शर्मा, रामकिशन सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

श्रीडूंगरगढ़: भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब कालू बास से हरिओम मित्र मंडल के तत्वावधान में आगामी रविवार, 24 अगस्त को झोरड़ा के लिए एक पैदल यात्री संघ रवाना होगा। हरिराम बाबा मंदिर से सुबह 7 बजे ढोल नगाड़ों के साथ यह संघ अपनी यात्रा शुरू करेगा। इस संघ में प्रह्लाद सुथार और बनवारी राजपूत ध्वज लेकर चलेंगे।

संघ की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए। संघ में शामिल होने के इच्छुक लोग संघ अध्यक्ष पूनजी माली से संपर्क कर सकते हैं। संघ संयोजक रामकिशन प्रजापत, अंकित जाट, उपाध्यक्ष आसूजी आंवला, व्यवस्थापक प्रेमप्रकाश प्रजापत, जेपी दर्जी, मुकेश प्रजापत, जीतराम प्रजापत, अरंविद प्रजापत, कालू नाई, परमेश्वर प्रजापत, छत्रपाल राजपूत, कोजूराम सोनी सहित कई सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

श्रीडूंगरगढ़: मोमासर बास स्थित गोगामेड़ी में रविवार को गोगा नवमी का मेला लगा, जहाँ दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने गोगा जी महाराज को धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। शाम को मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजीं, जिनमें सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़: अंचल के गांव कोटासर स्थित गोगामेड़ी धाम पर रविवार को गोगा नवमी की विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां दिनभर भक्तों की रौनक रही। पुजारी मूलाराम ने बताया कि आज मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार बाबूलाल छोटड़िया एंड पार्टी अपनी भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। जागरण कमेटी के सदस्य जागरण की व्यवस्था में जुटे हुए हैं, और युवा कार्यकर्ता टोलियां बनाकर प्रचार-प्रसार में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़