WhatsApp Menu
घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  | 

गाय व बछड़ी पहुंचाने जा रहें दो जनों से दो भाइयों सहित कुछ युवकों ने की मारपीट, बनाए वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज।

सहीराम ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 21 जुलाई को वह हीराराम जाट के साथ हजारीराम गुरावा की गाय और दो बछड़ियों को कालू छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि श्रीडूंगरगढ़ से थोड़ा आगे निकलने पर कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें गाड़ी समेत सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की, गाली-गलौज की और रात भर बंधक बनाकर रखा।

परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल से उनकी मारपीट का वीडियो बनाया, जबरन माफी मंगवाई, पैर पकड़वाए और कपड़े उतरवाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने ब्लैकमेल कर उनसे 54 हजार रुपये और हीराराम से 25 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही, गाड़ी के कागजात और गाय-बछड़ियों को भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दो लाख रुपये की मांग की और धमकी दी।

परिवादी के अनुसार, डर के कारण उन्होंने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। 25 जुलाई को आरोपी कमल ने फोन करके धमकाया और श्रीडूंगरगढ़ बुलाकर 15 हजार रुपये लिए। 2 अगस्त को आरोपी ने फिर से फोन करके रुपयों की मांग की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंप दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़