WhatsApp Menu
रामदेवरा पदयात्रा में मित्र मंडल का अनुठा नवाचार, परिवार सहित यात्रा होगी आसान, मां करणी की समाधी स्थल के भी होगें दर्शन, हुआ पोस्टर विमोचन।  |  सर्वसम्मति से चुना माली को अध्यक्ष और सोनी को सचिव, सामाजिक संस्था की हुई सभा, लिया यह निर्णय।  |  15 अगस्त की शाम होगा भव्य नंदोत्सव, होगी अनेक प्रतियोगिताएं, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता।  |  स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह की तैयारियां प्रारंभ, पीटी परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में भाग लेने के लिए स्कूलें इन्हे देवें नाम..  |  क्रेन से की पुष्प वर्षा, बड़ी संख्या में एकत्र हुए नेता, छात्रनेता व कार्यकर्ता  | 

पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को मिला कांग्रेस सेवादल में पूरे जिले की जिम्मेदारी।

पिछले सप्ताह से चल रही चर्चा के बाद, आज जयपुर से कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल ने नियुक्ति पत्र जारी कर पारख की नियुक्ति की घोषणा की।

अंजू पारख को यह दायित्व कांग्रेस पार्टी में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए दिया गया है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, सेवादल के जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व सेवादल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कुमार की स्वीकृति से बीकानेर देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रामनिवास गोदारा द्वारा बीकानेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल कार्यकारणी घोषित की गई है।

इस घोषणा के बाद, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रहलाद सिंह मार्शल, शुभम शर्मा, प्रदयुमन पुरोहित, पार्षद श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू और जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्यों ने अंजू पारख का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers फटाफट mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़