WhatsApp Menu
मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  |  विवाहिता को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप, दो बच्चों को घर छोड़ गई  |  ट्यूबवेल खराब हुए तीन माह बीते, सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण पेयजल के लिए तरसे  | 

रात 2 बजे बरसात शुरू, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, स्कूलों में प्रवेश तिथि बढ़ी।

## श्रीडूंगरगढ़: बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, प्रवेश तिथि बढ़ी

**श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025।** श्रीडूंगरगढ़ शहर और आसपास के इलाकों में आज तड़के करीब 2 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक जारी रही। बारिश के कारण बाजार और गलियों में कीचड़ फैल गया है। कई शिक्षण संस्थानों ने बारिश के चलते बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

बुधवार को पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस का माहौल बना रहा। लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे।

**18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में स्कूलों में अवकाश**

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 31 जुलाई को अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ भागों में भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना जताई है। 1 अगस्त (शुक्रवार) को भी शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है और केवल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के 13 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

**स्कूलों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई**

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए प्रदेश के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा देर रात जारी आदेश के अनुसार, पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है। अब विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक में 16 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। गौरतलब है कि कक्षा 1 से 8 तक के प्रवेश पूरे वर्ष चलते रहते हैं। यह भी ध्यान देने योग्य है कि प्रवेश 14 अगस्त तक ही हो सकेंगे, क्योंकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़