WhatsApp Menu
मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  |  विवाहिता को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप, दो बच्चों को घर छोड़ गई  |  ट्यूबवेल खराब हुए तीन माह बीते, सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण पेयजल के लिए तरसे  | 

नाबालिग को भगाने में दिया साथ, एक युवक गिरफ्तार, पॉक्सो, एससी, एसटी एक्ट का मामला

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बादनू के एक युवक को दोस्ती निभाने के चक्कर में नाबालिग को भगाने में सहयोगी बनना भारी पड़ गया। नाबालिग के बयानों के बाद युवक सुभाष पुत्र हड़मानाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार ने बताया कि लिखमादेसर निवासी नाबालिग युवती को भगा ले जाने में सुभाष की मोटरसाइकिल प्रयोग में ली गई एवं सुभाष भी इस दौरान मुख्य आरोपी के साथ रहा। मामले में आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया एवं आज शुक्रवार एससी एसटी कोर्ट बीकानेर में पेश किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी बादनू निवासी राजूराम नायक को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़