WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

आम जन के लिए कुछ खास और जरूरी खबरें पढें एकसाथ

बिजली लाइनों के लिए किसानों को अब मिलेगा 200% अधिक मुआवजा, नई नीति मंजूर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 400 केवी और उससे अधिक क्षमता की नवीन ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण पर पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) से प्रभावित भूमि हेतु किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की संशोधित नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इससे किसानों को ट्रान्समिशन लाइनों के पथाधिकार एवं टावर क्षेत्र में उपयोग में आने वाली भूमि का समुचित मुआवजा मिल सकेगा। इस संशोधित नीति के अनुसार इन लाइनों के टावर के आधार क्षेत्र के लिए डीएलसी दरों के अनुसार भूमि मूल्य पर पहले से देय 200 प्रतिशत के अतिरिक्त अब 200 प्रतिशत मुआवजा और दिया जायेगा। टावर का आधार क्षेत्र, भूतल पर टावर के चारों पैरों से घिरा हुआ क्षेत्र होगा, साथ ही प्रत्येक तरफ एक मीटर का अतिरिक्त विस्तार भी होगा। इसके अतिरिक्त पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) कॉरिडोर के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि मूल्य का 30 प्रतिशत, नगर पालिका और अन्य सभी शहरी नियोजन क्षेत्रों के लिए भूमि मूल्य का 45 प्रतिशत एवं नगर निगमों और महानगरीय क्षेत्रों में भूमि मूल्य का 60 प्रतिशत मुआवजा राशि देय होगी।
छह महीने से राशन नहीं लेने वालों के कार्ड होंगे रद्द, होगा घर घर सर्वे।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली संशोधन आदेश 2025 अधिसूचित किया है। इसके तहत छह महीने से राशन नहीं लेने वालों के राशन कार्ड निष्क्रिय होंगे। फिर 3 महीने में घर घर जाकर जांच और ईकेवाईसी से दोबारा पात्रता तय होगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन ने लेने वाले भी दायरे में आएंगे। देश में 23 करोड़ सक्रिय राशन कार्ड है। जिनमें 25 लाख से ज्यादा कार्ड डुप्लीकेट होने का अनुमान भी है।
दस ग्राम सोना हुआ 1.03 लाख का, 7 माह में भाव बढें 31.5%
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोने के भावों ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। जयपुर में भाव 1.03 लाख रूपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहली बार जेवराती सोना भी 96,000 रूपए के भाव बिका। इस साल 22 अप्रैल को पहली बार सोने ने एक लाख का स्तर पार किया था। इस साल 24 कैरेट जेवराती सोना 24,700 यानी 31.54 फीसदी तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 22,900 रूपए यानी 31.32 फीसदी महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को जयपुर में शुद्ध सोना 78,300 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 73,100 रूपए प्रति दस ग्राम था। चांदी भी बुधवार को 1,18,500 रूपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह से चांदी लगभग हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इस साल चांदी से निवेशकों को सोने से ज्यादा यानी 34.04 फीसदी का रिटर्न मिला है। 31 दिसंबर को जयपुर में चांदी के भाव 88,400 रूपए प्रति किलो थे तब से अब तक कीमत 30,100 रूपए बढ़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़