WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ से कुछ खास खबरें एकसाथ

कल होगा धीरदेसर पुरोहितन में रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धीरदेसर पुरोहितान में शनिवार को विमलादेवी मेघवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ संस्कृत विद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में रक्त संग्रहण पीबीएम की टीम करेगी। आयोजक नीतिश मेहरा ने बताया कि रक्तदान शिविर का पोस्टर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया।

न्यायिक कार्मिक आंदोलनरत, न्यापालिका में कामकाज प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ में भी न्यायिक कार्मिक सार्वजनिक सामूहिक अवकाश पर चले गए है। स्थानीय कोर्ट में सेवारत कार्मिक दिनेश कुमार मीणा, जितेंद्र रंगा, रामावतार प्रजापत, कुलदीप सिंह, किशनी देवी, बनवारी लाल, शुभम स्वामी, शंकरलाल रिठोड़िया अवकाश पर चले गए है। जिससे कोर्ट का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कार्मिकों ने बताया कि प्रदेश भर में अधीनस्थ न्यायालयों में कार्मिकों के कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर संगठन ने सामूहिक अवकाश लिया है। अनेक वकीलों ने भी कार्मिकों की मांग को समर्थन दिया है।

गली से गुजरना दूभर, नागरिक परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे में एसबीआई बैंक व पोस्ट ऑफिस की गली कीचड़ से भरी है। इस गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां से आने जाने वाले लोग गली बदल कर जाने को मजबूर है। परंतु जिन्हें पोस्टऑफिस जाना है वे लोग खासे परेशान हो रहें है। आम राहगीर ने बताया कि प्रतिवर्ष बरसात के बाद इस गली के हाल बेहाल हो जाते है, जो कई दिन तक सुधर नहीं पाते है। आस पास के दुकानदारों ने भी नाराजगी जताते हुए इसे साफ करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़