WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्राद्धपक्ष में पुण्यस्थल गयाजी में तर्पण का पुण्य अर्जित करने के साथ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का मिलेगा लाभ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। गयाजी में आगामी श्राद्धपक्ष में क्षेत्र के विद्वान पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में दिव्य आध्यात्मिक व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। 10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक होने वाले इस आयोजन में भागवत कथा के साथ नित्य पितृ श्राद्ध एवं तर्पण करवाया जाएगा। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होकर श्रद्धालु धर्मशास्त्रों के मतानुसार पिंडदान और तर्पण करने के भागी मन सकेंगे। माना जाता है कि पितृपक्ष में गयाजी में पिंडदान से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ प्रवासी श्रद्धालुओं में भी आयोजन को लेकर उत्साह है। श्रद्धालु विभिन्न तैयारियों में जुट गए है। पंडित ने बताया कि जो कोई भी श्रद्धालु इसमें शामिल होना चाहे वे बीकानेर रेलवे स्टेशन से 7 सितंबर की रात्रि को 10.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन में टिकिट बना लेवें। अन्यथा अन्य स्थानों से भी आने वाले श्रद्धालु 9 सितबंर तक गयाजी अवश्य पहुंच जावें जिससे व 10 सितबंर से प्रारंभ होने वाले अनुष्ठान में पूरी तरह से शामिल हो कर पुण्य ले सकें। उन्होंने कहा कि पितृऋण से मुक्त होने का अवसर है जिससे 108 कुलों और 7 पीढ़ियों का उद्धार होने की मान्यता भी है। वहीं कथा के लिए 8 सितंबर 2025 को अनेक श्रद्धालु व पंडित विष्णुदत्त सहित एक दल रवाना होगा। कथा के दौरान रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की जा रही है जिनका शुल्क रखा गया। जो यजमान जाने में सक्षम नहीं हो उनके नाम से एक तय राशि में प्रतिदिन पितृ तर्पण पूजन व ब्राह्मण भोजन भी करवाए जाने की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा सहित कथा व पितृ तर्पण पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवा लेवें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु स्वयं पंडितजी से 8290814026, देवकिशन छंगाणी से 9982033101, बनवारीलाल बोहरा 946110599 या सोनू तावणियां 9571359239 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़