WhatsApp Menu
पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  | 

जन जीवन हुआ प्रभावित, अनेक स्कूलें बाधित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रविवार को प्रारंभ हुआ बरसात का दौर सोमवार रात से सावन की झड़ी में बदल गया है। सोमवार सुबह भी तेज बरसात हुई है और सड़कें नहरों में तब्दील हो गई है। अंचल में चहुंओर बरसात हो रही है व अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। बता देवें सोमवार सुबह 7 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक उपखंड मुख्यालय पर 30 एमएम बरसात हुई है। सोमवार शाम 5 बजे तक अंचल में 21 एमएम बरसात हुई और रात से सुबह 7 बजे तक 9 एमएम बरसात हुई है। वहीं लगातार बरसात के कारण भारती निकेतन शिक्षण संस्थान व टैगोर स्कूल कितासर सहित अनेक निजी शिक्षण प्रभावित हुए है व बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। विभिन्न स्कूूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बिल्कुल कम हो गई है। विदित रहें मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में कल, 16 जुलाई को भी भारी बरसात की चेतावनी दी है। प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता देवें बीकानेर से चलने वाली अनेक ट्रेनें भी प्रभावित हुई है और बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जाखासर में गुवाड़ बनी तालाब:- वीडियो 1   https://www.facebook.com/share/v/16qGrKK69D/  श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सड़के बनी नहरें:- https://www.facebook.com/share/v/1JufmERJN9/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़