श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जुलाई 2025। मानसून के बादल आने के बाद पहली बरसात क्षेत्र में बुधवार को हुई है। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में बरसात से अच्छी फसल की उम्मीदें जगी हैं और किसानों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, शहर की कई गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। पालिकाकर्मी जल निकासी व्यवस्था के प्रयासों में जुट गए है।