WhatsApp Menu
आखातीज पर घरों में मटके का पूजन कर बनाया खीच, किसान पुत्रों ने किया कृषि यंत्रों का पूजन, बुवाई की शुरू  |  घर के सामने खड़ी बाइक ले गया अज्ञात चोर, लगातार चोर सक्रिय  |  पीएम की पचपदरा सभा का सामूहिक लाइव प्रसारण देखेंगे समर्थक, पालिका ने की तैयारी  |  प्लॉट के लिए पारिवारिक विवाद में करीब एक माह बाद महिला ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ करवाया मारपीट का मामला दर्ज  |  20 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

पुरानी पेंशन लागू करने सहित 15 सूत्री मांगपत्र के लिए रेल कार्मिकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जुलाई 2025। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बैनर तले बुधवार को रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्मिकों ने गाड़ी संख्या 22472 पर जबरदस्त विरोध जताते हुए 15 सूत्री मांगे माने जाने की मांग की। रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा गुसाईसर बड़ा ने बताया कि कार्मिकों की सबसे मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने की है। इसी के साथ बीकानेर से रतनगढ़ चूरू खंड में स्टेशन मास्टर की ड्यूटी के लिए सी रोस्टर को लागू करने, आठवें वेतन आयोग लागू करने, निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, एलडीसीई को सभी के लिए खोलने, ट्रेकमेन और पॉइंट्स, मैन केटेगरी को 4200 जीपी ग्रेड देने, आर्टिजन स्टाफ और पॉइंट्स मैन को हार्ड ड्यूटी अलाउंस देने, सहित अनेक मांगे की है। प्रदर्शनकारियों नारेबाजी करते हुए अपना हक देने की आवाज बुलंद की। इस दौरान रतनगढ़ शाखा के सभी स्टेशनों के रेल कार्मिक शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़