श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जुलाई 2025। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ की युवा प्रतिभाएं शिक्षण क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता का डंका बजा रही है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली व अहमदाबाद प्रवासी जिनय सुराणा व राहुल तापड़िया ने चार्टेड एकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा पास कर ली है। जिनय पुत्र लालचंद लक्ष्मी सुराणा दिल्ली प्रवासी ने सीए फाइनल में श्रेष्ठ अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। जिनय के दादा सूरजमल सुराणा व नाना मांगीलाल झाबक परिवार के सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहें है। वहीं राहुल पुत्र ओमप्रकाश लक्ष्मी तापड़िया अहमदाबाद प्रवासी ने ग्रुप ए में 175 व ग्रुप बी 167 नबरों के साथ कुल 342 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। राहुल के दादा शिवरतन तापड़िया परिवार के सभी सदस्य उन्हें बधाइयां दे रहें है। शुभम पुत्र सीताराम प्रेमलता डागा ने 321 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। शुभम ने सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी जयपुर से की और इस परीक्षा को पास करने वाले चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए है। उनके परिजनों ने उन्हें बधाई दी। वहीं रूचिका पुत्री गोपाल मनीषा राठी भी सीए बन बई है। फाइनल परीक्षा में इस वर्ष रूचिका ने श्रेष्ठ अंक हासिल किए है। रूचिका पर गर्व जताते हुए परिजनों ने परिवार में पहली महिला सीए बनने पर उन्हें खूब बधाई दी है। चारों युवाओं को उनके मित्रों, जानकारों व शुभचिंतकों ने उन्हें खूब बधाइयां दी है। परिवार में भी उत्सव का माहौल छाया है और देवताओं को प्रसाद भोग लगाकर, जानकारों को मिठाइयां बांटी जा रही है।