WhatsApp Menu
पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  | 

मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में मुख्य बाजार स्थित पुराना बस स्टैंड पर एक सोने की रखड़ी मिली है। जिसे मालिक को लौटाने के लिए मालिक की तलाश की जा रही है। रखड़ी किसी ग्रामीण महिला के बस में चढ़ने या उतरने के दौरान गिर जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
ये सोने की रखड़ी टैक्सी चालक रामचंद्र शर्मा को सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे मिली है। शर्मा ने अपनी भल मानसता दिखाते हुए सुनार से इसके असली होने की जानकारी ली और आपणो गांव सेवा समिति कार्यालय पहुंचे। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ ONE कार्यालय में सूचना देते हुए रखड़ी सही मालिक तक पहुंचाने की पेशकश की है। रखड़ी मालिक श्रीडूंगरगढ़ ONE के अशोक पारीक से 9460505193 पर संपर्क कर अपनी जानकारी दे सकते है। आप सभी पाठक भी ये खबर सभी महिलाओं तक पहुंचाए जिससे रखड़ी मालिक तक उनकी रखड़ी पहुंच सके।
विदित रहें गत दिनों गांव बिग्गा निवासी एक ग्रामीण का सामान ट्रेन से श्रीडूंगरगढ रेलवे स्टेशन पर भूलवश उतर जाने की खबर का प्रकाशन खोया पाया में किया गया। उनका सामान भी खबर प्रकाशन के साथ ही सामान ले जाने की सूचना खबर में दिए नबंर पर पहुंच गई। श्रीडूंगरगढ़ ONE क्षेत्र में हर एक नागरिक तक खबर की पहुंच सुनिश्चित करता है। जिससे नागरिकों के लिए श्रीडूंगरगढ़ ONE सहायक भी सिद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़