WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

डूंगरगढ़ one 24 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विद्युत निगम में निजीकरण के विरोध को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सहायक अभियंता कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए सहायक अभियंता हर्ष को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। कर्मचारी नेता पप्पू कुमावत ने कहा कि निगम में ठेकदारी प्रथा को बढ़ावा दिए जाने से लगातार घाटा बढ़ रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

कार्मिक रामकिशन यादव ने बताया कि फीडर रिनोवेशन और मीटर खरीद जैसे कार्यों में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जो अनावश्यक हैं और इससे आर्थिक भार बढ़ रहा है। उन्होंने इन खर्चों पर रोक लगाने की मांग की।

इस दौरान कार्मिक हरपाल जाखड़ ने भी निजीकरण का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यदि सरकार श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्रों के निजीकरण की योजना बना रही है तो कर्मचारी इसे सफल नहीं होने देंगे।

ज्ञापन कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश, शेर सिंह, राकेश वर्मा, जितेंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़