WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-

पानी के लिए धरने पर कीर्तन, मिला समर्थन, पढें धरना स्थल से अपडेट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार सुबह से गांव मिंगसरिया में ग्राम पंचायत भवन के सामने नायक व मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना जारी है। यहां धरनार्थी भजन कीर्तन कर रहें है। वहीं दिन में धरने को बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया। विभिन्न जातियों के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच कर मांग को जायज बताते हुए प्रशासन से सुनवाई की मांग की। गांव सोनियासर मिठिया से रामेश्वर मेघवाल, सोणी मेघवाल, सांवरमल गोदारा, हरिराम गोदारा, रेखाराम मेघवाल, राकेश मास्टर पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। वहीं भाजपा के संदीप सिंह राठौड़, लिछमणसिंह, लच्छाराम नायक, गंगाराम मेघवाल, रामलाल पूनियां, चोखाराम ज्याणी, नानूराम गोदारा, मालसिंह राजपूत, लिछमणसिंह, फुसाराम मेघवाल, दुलाराम प्रजापत, रामलाल मेघवाल, फुसाराम नायक, श्रवणराम मेघवाल, नारायणराम नायक सहित बड़ी संख्या में नायक मेघवाल समाज के लोगों को समर्थन देने विभिन्न समाजों के लोग पहुंचे।
दोपहर में हुई वार्ता विफल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से गिरदावर रामप्रताप व पटवारी पुष्पा सिद्ध पहुंचे और धरनार्थियों से समझाईश का प्रयास किया। यहां वार्ता में सहमति नहीं बन पाई व धरनार्थियों ने मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण करवाने की मांग दोहराई। राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को धरने पर पहुंचने व प्रदर्शन करने की बात कही।

गौसम्मान आह्वान अभियान का जनसंपर्क तेज, प्रशासन को दिए पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार को गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की टोली ने गांव पुंदलसर, सालासर व बाना में दुकानों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया। तहसील प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि इस दौरान अभियान के संयोजक महेंद्रसिंह तंवर, सत्यनारायण स्वामी, रेवंत सिंह, राम सोमाणी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों से संपर्क किया। सदस्यों ने जन जन से 27 अप्रैल की सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ में गौरव पथ पर स्थित गोपाल गौशाला पहुंचने का आह्वान किया। सदस्यों ने गौभक्तों व गौसेवकों से गौमाता के प्रति अपना दायित्व निभाने की बात कहते हुए अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं अभियान के सदस्यों ने गुरूवार को थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव व तहसील कार्यालय में आयोजन संबंधी रूपरेखा का पत्र सौंपकर रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग भी मांगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़