40वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सेवा कार्य कर दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। डाक ध्वजा यात्रा के प्रणेता नारायण सुनार ने अपनी 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सेवा का संदेश दिया। सुनार ने धोलिया रोड पर 5 टैंकर पानी पशु सेवा में डलवाएं व एक क्विंटल चुग्गा दान कर सेवा कार्य किया। सुनार ने कहा कि किसी भी अवसर पर फिजूलखर्ची करने से बेहतर है, किसी जीव के लिए कोई सेवा दी जाए। उनके साथियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणीय बताया।
खोया:पाया- ट्रेन से भूलवश उतारा बैग व थैला लौटाने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार को बीकानेर से ट्रेन में अपने गांव बिग्गाबास रामसरा आ रहें एक ग्रामीण का एक बैग व एक थैला श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भूल से कुछ यात्रियों ने उतार लिया। गांव के चिमनाराम सियाग ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर करीब सात आठ जनों ने अपना बहुत सारा सामान उतारा जिसमें गलती से उनका बैग व थैला भी उतर गया। सियाग ने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों से अपील करते हुए बैग व थैला 979981505 पर संपर्क कर लौटाने का आग्रह किया है। सभी पाठक गण भी यदि आज ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के संपर्क में हो तो वे भी ये सूचना उन तक जरूर पहुंचाए।
जाखासर के ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जाखासर पुराना में दो साल से पानी की किल्लत से अब निजात मिलने के आसार नजर आए और ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर स्वामी ने बताया कि गांव में नवनिर्मित ट्यूबवेल में मीठा पानी निकलने पर ग्रामीणों ने गंगा मैया के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने पेयजल समस्याओं से निजात मिलने की बात कहते हुए प्रसन्नता जताई। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सहारण, रिटायर कैप्टन अमरसिंह व स्वामी के सहयोग के लिए भी आभार जताया।